अनोखी शादी ! अस्पताल में ही सजा मंडप… दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे, जानें पूरा मामला

admin

दिल्ली (एकता): पूर्वी दिल्ली में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक अस्पताल में दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। सूत्रों के मुताबिक दूल्हे को डें+गू होने की वजह से उसका तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती किया गया और उसकी तय समय पर शादी नहीं हो पाई। हालांकि दूल्हे के घरवालों ने अपने पैतृक घर के पास शादी करने की योजना बनाई थी। लेकिन किसी को क्या पता था कि ऐसा हो जाएगा।

बता दें कि अस्पताल में ही मंडप सजाया गया और डॉक्टर-नर्स सब बाराती बने नजर आए। दूल्हा और दुल्हन के परिवार के अनुरोध पर अस्पताल प्रशासन ने परिसर में पूरे रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी कराई। डॉक्टरों की टीम ने दूल्हे को जल्द स्वस्थ होने की कामना की और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *