दिल्ली (एकता): दिल्ली के कुछ इलाकों में मौसम का मिजाज बदला नजर आया। बता दें कि सोमवार को बूंदाबांदी होने से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। सूत्रों के मुताबिक मौसम खराब के चलते आईजीआई एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बंद होने की वजह से दिल्ली की फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। बताया जा रहा है कि कल दिल्ली का एक्यूआई 400 के करीब रहा, जो बेहद खराब श्रेणी है। मंगलवार को दिल्ली में प्रदूषण से राहत मिलने की थोड़ी उम्मीद है। बारिश के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। 30 नवंबर तक वायु गुणवत्ता में कोई सुधार की उम्मीद नहीं है और यह बेहद खराब श्रेणी में रहने की आशंका है। अगले 6 दिनों की बात करें तो वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रहने की आशंका जताई जा रही है।
16 उड़ानों को किया गया डायवर्ट
दिल्ली में खराब मौसम के कारण कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया। जिसमें जयपुर के लिए (10), लखनऊ (03) और अहमदाबाद (01), अमृतसर (02) के लिए डायवर्ट किया गया।