दिल्ली (एकता): दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। जिससे अब लोगों की थोड़ी मुश्किल बढ़ सकती है। सूत्रों के मुताबिक अगर ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू होती हैं तो ऑल इंडिया परमिट वाली टूरिस्ट बसों को भी दिल्ली में एंट्री बंद हो सकती है। बताया जा रहा है कि CNG, इलेक्ट्रिक और बीएस-6 को छोड़कर अन्य चीज़ों पर पाबंदी लग सकती है।
गौरतलब है कि इससे पहले ग्रैप-4 के लागू होने पर हरियाणा के सभी 22 जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान के एनसीआर क्षेत्र को छोड़कर बाहर की बसों पर कोई पाबंदी नहीं थी। लेकिन इस अधिसूचना के चलते ग्रैप-4 के लागू होने पर सभी बसों की दिल्ली में रोक लग सकती है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अगर यह पाबंदियां नहीं लगती तो सब ठीक रहेगा।
बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार ने निर्देश दिया था इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस-6 डीजल से चलने वाली बसों को ही बाहरी राज्यों से प्रवेश की अनुमति दी जाए। जानकारी के मुताबिक दिल्ली वायु प्रदूषण के कारण स्कूलों और कॉलेजों में समय से पहले ही शीतकालीन छुट्टियां घोषित कर दी गई थीं।