दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर 1841 ग्राम गोल्ड पेस्ट के साथ आरोपी पकड़ा, जानिए कितनी है कीमत

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI) पर उस समय हड़कंप मच गया, जब 1841 ग्राम गोल्ड पेस्ट के साथ आरोपी गिरफ्तार किया गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गोल्ड पेस्ट की कीमत 98 लाख बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक कस्टम अधिकारियों ने गुरुवार को सोना त+स्करी के मामले में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 98 लाख रुपए मूल्य का सोना बरामद किया गया। उसका वजन करीब 1841 ग्राम है। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर आगे की छानबीन शुरू कर दी। एयरपोर्ट पर आरोपी के उतरने के बाद उसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *