राहुल गांधी ने दिव्यांग बच्चों के लिए बनाई डेस्क इस स्कूल को की डोनेट

admin

दिल्ली (एकता): दिव्यांग बच्चों के लिए राहुल गांधी ने एक स्कूल को डेस्क डोनेट की है। इस पर विकलांग छात्र बैठेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने मंगलवार को दी। बताया जा रहा है कि कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट में कारीगरों के साथ बनाए गए बेंच सहित अन्य फर्नीचर को प्रमिलाबाई चव्हाण मूक बधिर स्कूल, कड़कड़डूमा को प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया की मौजूदगी में डोनेट किया।

उन्होंने कहा कि राहुल देश के हर गरीब, आश्रित और बेसहारा लोगों की मदद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में जिस तरीके से देश के हर वर्ग के व्यक्ति की मदद करने और उनको गले लगाया है। कांग्रेस भविष्य में हर वर्ग का विकास करेगी। प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि यह एक मार्मिक पल है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की सोच गरीब असहायों की मदद करना है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *