दिल्ली (एकता): दिल्ली में भाजपा नेता विजय गोयल ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में फं+से 41 मजदूरों की सलामती के लिए हवन किया। बता दें कि सोमवार को राजधानी के हनुमान मंदिर में हवन कर दुआ मांगी गई।
जानकारी के मुताबिक अभी मजदूरों को रेस्क्यू करने में समय लग सकता है। क्योंकि सुरंग के ढ#हने के बाद मलबा हटाने में थोड़ा समय लगेगा जिसके चलते रेस्क्यू करने में अभी पांच दिन से एक सप्ताह का समय लग सकता है।
टनलिंग इंजीनियर विनोद कुमार सिलक्यारा टनल रेस्क्यू अभियान पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इस ऑपरेशन के तहत पांच प्लान पर कार्य करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार के उच्चाधिकारी सिलक्यारा में ही डेरा डाले हुए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।