दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर की हवा में थोड़ा सुधार हुआ है। बता दें कि राजधानी में कुल AQI 398 के साथ वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में है। लोगों को थोड़ी सांस लेने में दिक्कत आ रही है। हालांकि सुबह से कोहरे व स्मॉग में थोड़ी कमी आई है। लेकिन पिछले 2 दिनों में दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है।
जानकारी के मुताबिक ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध हटा दिया गया है। शनिवार सुबह मुंडका में 364, बवाना में 371, पंजाबी बाग में 331 एक्यूआई दर्ज किया गया। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली में शनिवार को 24 इलाकों में बेहद खराब हवा दर्ज की गई। इसमें एक्यूआई 374 व 371 रहा।