दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल अभी भी बेहाल, चारों ओर धुंध ही धुंध, जानें कितना है AQI 

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में अभी लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। चारों ओर धुंध ही धुंध छाई हुई है। सूत्रों के मुताबिक राजधानी का AQI 400 से 500 के बीच बना हुआ है। बता दें कि वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। दिवाली से पहले लोगों को राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही हैं। हर कोई बारिश का इंतजार कर रहा है। लेकिन अगले 7 दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई जा रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी के अनुसार, मंगलवार को भी दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। ऑड-ईवन को लागू किया जा रहा है। कई हिस्सों में पीएम2.5 खतरनाक स्तर 500 से भी ऊपर चला गया है।

जहांगीरपुरी और वजीरपुर समेत 24 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का चौथा चरण लागू है। पांच इलाकों में हवा बेहद खराब रही। डीटीयू में 398 व जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 362 समेत छह इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *