13-14 अक्तूबर को पहली बार दिल्ली सरकार करेगी दो दिवसीय Mega PTM, जानें क्या है खास

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली सरकार 13-14 अक्तूबर को पहली बार दो दिवसीय मेगा पीटीएम करने जा रही है। खास बात यह है कि इसमें अभिभावक भी अपने सुझाव दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक पीटीएम में अभिभावक ना केवल अपने बच्चों की पढ़ाई के विषय में जान सकते हैं। सरकार पहली बार दो दिन पीटीएम का आयोजन कर रही है।

शिक्षा निदेशालय का मानना है कि इससे ज्यादा अभिभावक इसमें शामिल हो सकेंगे। पीटीएम का आयोजन दोनों दिन दो पालियों में किया जाएगा। पीटीएम के जरिए से एक प्रश्नोतरी के माध्यम से अभिभावकों से एक फीडबैक लिया जाएगा। जिससे वे अपने बच्चों की पढ़ाई के विषय में जानने के साथ-साथ स्कूल की बेहतरी के लिए भी सुझाव दें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *