दिल्ली (एकता): दिल्ली में फिर से मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहा। दोपहर में तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। हालांकि इस महीने का सबसे गर्म दिन 6 अक्टूबर यानि शुक्रवार ही रहा। बता दें कि दिन और शाम को तापमान में ठंड का अहसास होने लगा है। लेकिन दोपहर के समय गर्मी महसूस होती है। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं नजफगढ़, पीतमपुरा, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स जैसे इलाकों में पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार अभी 10 अक्तूबर तक मौसम अपना रंग बदलता रहेगा। तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा। जिससे तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। गौतरलब है कि राजधानी में मौसम अपना मिजाज बदलता रहता है। जिससे लोगों को कभी ठंड तो कभी गर्मी का एहसास होता है।