जहरीली धुंध की चपेट में दिल्ली-एनसीआर, लोगों को सांस लेने में हो रही मुश्किल

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में फिर से हवा का रुख बिगड़ रहा है। बता दें कि फिर से वायु प्रदूषण का level चरम पर दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक हर साल सर्दियों के साथ जहरीली धुंध पूरी राजधानी को अपनी चपेट में ले लेती है। अब शुक्रवार और शनिवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली के मुंडका इलाके में एक्यूआई 353 दर्ज किया। प्रदूषण का स्तर 179 दर्ज हुआ। वहीं अलीपुर इलाके में 165 दर्ज किया गया।

राजधानी के साथ एनसीआर भी इसकी चपेट में

राजधानी के साथ-साथ एनसीआर भी इस वायु प्रदूषण की चपेट में आ गया है। यहां एक्यूआई 233 दर्ज किया गया है। ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 220, नोएडा में 185 और फरीदाबाद में 155 दर्ज किया गया। लोगों को इससे काफी मुश्किलें भी हो रही हैं। हवा की गुणवत्ता खराब होने की बड़ी वजह पड़ोसी राज्यों में जलने वाली पराली का धुआं है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *