दिल्ली में आज से 24 घंटे काम करेगा ‘ग्रीन वॉर रूम’, प्रदूषण फैलाने वालों पर ऐसे रखी जाएगी नजर

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में मौसम का बदलाव देखने को मिला। बता दें कि राजधानी में बढ़ रहे प्रदूषण स्तर की रोकथाम के लिए ‘ग्रीन वॉर रूम’ 3 अक्टूबर से 24 घंटे सातों दिन काम करेगा। दिल्ली में सड़कों पर उड़ती धूल सांसों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। प्रदूषण की रोकथाम ग्रेप लागू होने के बावजूद कागजों में ही हो रही है। दिल्ली के वायु प्रदूषण में योगदान देने वाले सभी स्रोतों पर नजर रखेगी।

 

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए 15-सूत्रीय कार्य योजना को शुरू किया था। इसमें धूल प्रदूषण, वाहनों के उत्सर्जन और खुले में कचरा जलाने की रोकथाम को लेकर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा था कि सर्दी के दौरान ई-कचरे के प्रबंधन सहित अन्य की दिशा में काम किया जाएगा। इसमें पड़ोसी राज्यों की भी मदद ली जाएगी।

दिल्ली में पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और जलाने पर बैन लगा दिया गया है। वायु प्रदूषण में ग्रेटर नोएडा देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण ऑरेंज जोन में चल रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *