दिल्ली (एकता): दिल्ली के शोरूम में 25 करोड़ रुपए की चोरी के मामले में पुलिस को पहली बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ से आभूषणों के साथ इस गैंग का एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार जंगपुरा ज्वेलरी शोरूम (भोगल) में करोड़ों रुपए के ज्वैलरी चोरी मामले में 2 लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है। थोड़ी देर के बाद औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी की पुष्टि की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक हिरासत में लिए गए 2 आरोपियों के नाम लोकेश श्रीवास और शिवा चंद्रवंशी हैं। पुलिस की टीम ने छत्तीसगढ़ में जाकर आरोपियों के खिलाफ ये कार्रवाई की है।