नई दिल्ली (एकता): गाजियाबाद के Hindon Airbase पर भारत ड्रोन शक्ति 2023 कार्यक्रम आज से शुरू हो चुका है। बता दें कि 25 और 26 सितंबर यानी 2 दिवसीय कार्यक्रम को गाजियाबाद में आयोजित किया जा रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार भारत ड्रोन शक्ति कार्यक्रम में 5 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। सोमवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ ही वायुसेना को C-295 एयरक्राफ्ट की चाबी सौंपी। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम की मेजबानी ड्रो फेडरेशन ऑफ इंडिया और भारतीय वायु सेना संयुक्त रूप से कर रहे हैं। यहां 50 तरह के एरियल शो होंगे और 75 से अधिक निजी कंपनी अपने ड्रोन का प्रदर्शन करेंगी। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने सी-295 एमडब्ल्यू एयरबस का इंडक्शन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद वीके सिंह भी शामिल हुए। भारत ड्रोन शक्ति कार्यक्रम को देखने के लिए अन्य देशों के सैन्य अधिकारी हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे।

वायुसेना प्रमुख को सौंपी C-295 एयरक्राफ्ट की चाबी
C-295 एयरक्राफ्ट को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना प्रमुख VR चौधरी को सौंप दिया। उन्होंने रोली से एयरक्राफ्ट के ऊपर स्वास्तिक बनाया। रक्षा मंत्री और वायुसेना प्रमुख VR चौधरी C 295 एयरक्राफ्ट के अंदर गए। उन्होंने क्रू केबिन देखा और अंदर की खासियतें देखीं। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सांसद वीके सिंह शो देखने के लिए मौजूद हैं। शो से पहले जहां 50 तरह के ड्रोन रखे गए हैं।
C-295 एयरक्राफ्ट की खासियतें
एयरक्राफ्ट की खासियत यह है कि यह अपने साथ 7,050 किलोग्राम का पेलोड उठा सकता है। वह 71 सैनिक, 44 पैराट्रूपर्स, 24 स्ट्रेचर या 5 कार्गो पैलेट को एक साथ लेकर जा सकता है।
वह करीब 11 घंटे तक उड़ान भर सकता है। C-295MW ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में पीछे रैम्प डोर है, जो सैनिकों की तेजी से लोडिंग और ड्रॉपिंग के लिए बना है।
एयरक्राफ्ट में सभी प्लेन को स्वदेश निर्मित इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूइट से लैस किया जाएगा।
ये सभी एयरक्राफ्ट शॉर्ट टेकऑफ और लैंडिंग कर सकते हैं। इसे 320 मीटर की दूरी में ही टेक-ऑफ किया जा सकता है।
एशिया का सबसे बड़ा एयरबेस कहां है?
यह एशिया का सबसे बड़ा एयर बेस वैश्विक स्तर पर 8वां स्थान रखता है। यह 14 किमी गोलाकार और 55 वर्ग किलोमीटर (21 वर्ग मील) में फैला हुआ है। यह हवाई अड्डा दिल्ली के बाहरी इलाके में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश राज्य में लोनी गाजियाबाद के पास, हिंडन नदी के करीब स्थित है।