Parineeti-Raghav आज शाही अंदाज में लेंगे सात फेरे, रॉयल वेडिंग में सितारों सहित जानी-मानी हस्तियां होंगी शामिल

admin

राजस्थान (एकता): बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज शाही अंदाज में सात फेरे लेंगे। बता दें कि वह रविवार यानि 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार शादी में बॉलीवुड जगत के सितारों के साथ-साथ राजनीतिक नेता शिरकत करेंगे। बता दें कि शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी कड़ी सुरक्षा में उदयपुर पहुंचे। इस समारोह में कई बॉलीवुड सितारे भी शिरकत कर रहे हैं। जो-जो मेहमान इस शादी में शरीक होने आ रहा है उनका एयरपोर्ट पर बैंड-बाजों के साथ स्वागत किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शादी के लिए पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। हालांकि शनिवार को परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी हुई। कपल की हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में पूरी हो चुकी हैं। इसमें दोनों परिवार शामिल हुए। बता दें कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर कपल की शादी का कार्ड वायरल हुआ था।


ये सितारे पहुंचे उदयपुर

यह शादी सबके लिए काफी स्पेशल होने वाली है। इसमें फिल्म जगत के तमाम सितारे पहुंचेंगे। तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा भी उदयपुर कार्यक्रम स्थल पहुंच रहे हैं। अर्जुन कपूर, करण जौहर और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी जल्द उदयपुर पहुंचने वाले हैं। खास बात यह है कि खेल जगत की दिग्गज हस्ती टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा भी उदयपुर शादी में शामिल हो सकती है।


बोट पर बारात लेकर जाएंगे राघव चड्ढा

खास बात यह है कि राघव और परिणीति की शादी रॉयल अंदाज में होने वाली है। उदयपुर के लीला पैलेस तक पहुंचने का सिर्फ एक रास्ता है जो झील से जाता है। राघव चड्ढा के रुकने का इंतजाम लीला पैलेस से 400 मीटर दूर लेक पैलेस में किया गया है। वह बारातियों के साथ बोट पर बारात लेकर लीला पैलेस पहुंचेंगे।


वेडिंग वेन्यू पर सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम

शादी समारोह में पहुंचने वाली मेहमानों की लिस्ट को पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया है। झील के कोने-कोने पर 100 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए हैं। शादी की तस्वीरों पर भी कड़ी सुरक्षा बनाई गई है। होटल में एंट्री करने वालों के मोबाइल कैमरे पर ब्लू कलर का टेप चिपका दिया जाएगा। ताकि पूरी सेरेमनी में किसी तरह का वीडियो या तस्वीरें क्लिक न की जा सके। राजस्थान के उदयपुर में होने जा रही इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां भी शामिल होगी।


जानिए शादी की रस्मों का पूरा शेड्यूल

दोपहर 1 बजे राघव की सेहराबंदी होगी।
दोपहर 2 बजे परिणीति की बारात आएगी।
3 बजकर 30 मिनट पर जयमाला का कार्यक्रम होगा।
शाम के 4 बजे परिणीति-राघव फेरे लेंगे।
शाम के 6 बज कर 30 मिनट पर परिणीति की विदाई होगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *