CM केजरीवाल ने लॉन्च किया अपना WhatsApp channel, शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ की भी तारीफ की

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना Personal वॉट्सऐप चैनल लॉन्च किया है। बता दें कि उन्होंने देशभर के लोगों से जुड़ने के उद्देश्य से यह फैसला लिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार चैनल whatsapp.com/channel/0029Va…के जरिए से लोग उनसे सीधे जुड़ सकेंगे और उनके विचारों से रू-ब-रू हो पाएंगे। इस मौके पर केजरीवाल ने खुशी जताते हुए कहा कि व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से आप सभी से जुड़ने के लिए बेहद खुश हूं। इंडिया यानी भारत दुनिया का नंबर-1 देश बनने का हकदार है।

शाहरुख की जवान मूवी की केजरीवाल ने की तारीफ

जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि आज आजादी के 75 साल बाद भी आम आदमी पार्टी ही भारत की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है, जो कहती है कि हमें वोट दें, हम आपके बच्चों के लिए विश्वस्तरीय स्कूल, क्लीनिक और अस्पताल बनाएंगे। बस इन्हीं बातों से ही अब तो फिल्म जगत भी Affected हो गया है। उन्होंने शाहरुख की जवान मूवी की भी तारीफ की। आपने देखा होगा कि कैसे फिल्म जवान में शाहरुख खान ने वोट के लिए अपना हक मांगने पर कई बातें की। उन्होंने कहा था कि कोई वोट मांगने आए तो जाति-धर्म के नाम पर वोट मत देना। जो वोट मांगने आए, उससे पूछना कि मेरे बच्चों को अच्छी शिक्षा दोगे, मेरा परिवार अगर बीमार हो गया तो उसके लिए अच्छा इलाज का इंतजाम करोगे। केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली में शानदार स्कूल बनाए। क्योंकि दिल्ली छोटा शहर है, दूसरे राज्य में नहीं हो सकता है।

हिमाचल के आपदा पीड़ितों को देंगे 10 करोड़

केजरीवाल ने 20 सितंबर को अपने कार्यालय का व्हाट्सएप चैनल शुरू किया था। अब तक इसमें 51 हजार से अधिक फालोवर्स हैं। उन्होंने व्हाट्सएप चैनल शुरू करने पर खुशी व्यक्त करते हुए इस चैनल https:@@whatsapp-com@channel@0029Va8X7Ak23n3eNZ2Kuh3o के साथ जुड़ने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल में मानसून के समय आई आपदा में मदद की। उन्होंने 10 करोड़ रुपए पीड़ियों की सहायता में लगाने के सोचे। केजरीवाल ने हिमाचल के मुख्यमंत्री से कहा कि इस कठिन समय में दिल्ली आपके साथ खड़ी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *