यूपी के पहले International व्‍यापार मेले का आज उद्घाटन करेंगी राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें क्या देखने को मिलेगा खास

admin

नई दिल्ली (एकता): यूपी का पहला अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से शुरू हो रहा है। खास बात यह है कि यह इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होगा। जिसका शुभारंभ गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम 4 बजे करेंगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार 5 दिनी व्यापार मेले में 2 हजार से ज्यादा उत्पादक और 300 ब्रांड भाग ले रहे हैं। 22 से 25 सितंबर तक आम जनता को फ्री एंट्री मिलेगी। यहां मिनी ऑटो एक्सपो भी देखने को मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मेले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद शाम 5 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक मेले में आम जनता को फ्री एंट्री मिलेगी। मेले में आने वाले लोगों को पार्किंग स्थल से लेकर कई होटलों की सुविधा भी मिलेगी। सरकार को उम्मीद है कि मेले में 60 देशों सहित 2 से ढाई लाख लोग पहुंचेंगे। इतना ही नहीं ऑटोमोबाइल जगत की 32 कंपनियां अपने वाहन प्रदर्शित करेंगी। प्रतिष्ठित उद्यमियों के साथ-साथ उन नए उद्यमियों को मौका दिया गया है। जिन्होंने पिछले 2 से 3 साल में अपना कारोबार शुरू किया।

आम लोगों को देखने को मिलेगा मिनी ऑटो एक्सपो

खास बात यह है कि इस मेले में लोग हॉल नंबर 12 में मिनी ऑटो एक्सपो का लुत्फ उठा सकते हैं। ज्यादातर वाहन इलेक्ट्रिक होंगे। इनमें कीया, एमजी मोर्ट्स, टाटा, मारुति की कई बड़ी-बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां है।

विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन का चखने को मिलेगा स्वाद

आप इस मेले में अपनी पंसद के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं। हॉल नंबर 15 के बाहर खाने के स्टाल मिलेंगे।

मेट्रो स्टेशन से मिलेगी शटल बस सेवा 

मेले में आने वाले लोगों के लिए फ्री शटल बस सेवा होगी। यहां हर 30 से 40 मिनट में शटल बस सेवा लोगों को लाने और वापस छोड़ेने का काम करेगी। उधर नॉलेज पार्क के बड़े गोल चक्कर में पार्किंग की निशुल्क सुविधा होगी।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *