बनारसी साड़ी पहन कुछ इस अंदाज में Anushka Sharma ने Virat Kohli संग सेलिब्रेट की Ganesh Chaturthi

admin

मुंबई (एकता): गणेश चतुर्थी का त्योहार हर किसी ने धूमधाम से मनाया। इस उत्सव में बॉलीवुड सितारों में भी काफी उत्साह देखा गया। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपने घर पर कुछ खास अंदाज में बप्पा का स्वागत किया। बता दें कि इस अवसर पर कपल ने घर पर पूजा रखी। उन्होंने पूरे रीति-रिवाजों के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट किया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार अनुष्का शर्मा का प्यारा सा लुक देखने को मिला। उन्होंने इस वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी गणेश चतुर्थी।’ बता दें कि अनुष्का स्लिक की बनारसी साड़ी में नजर आई। उन्होंने गले में नेकलेस और बालों में गजरा लगाया हुआ था। वह इस साड़ी में काफी सुंदर लग रही थी। कपल ने कई तस्वीरें क्लिक करवाई। लेकिन किसी फोटो में उनकी बेटी वामिका नजर नहीं आई। अनुष्का की फोटोज पर सबा पटोदी ने भी रिएक्ट किया तो तमाम फैंस ने भी अनुष्का और विराट को विश किया।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बाॅलीवुड हीरोइन अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। अपने रिश्तों को लेकर दोनों कई बार सुर्खियों में बने रहे। उनकी शादी 12 दिसंबर को इटली में हुई थी। दोनों अपने परिवार समेत इटली पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक अंबानी परिवार के घर भी कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। एंटीलिया में हुए गणेश उत्सव में शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, नयनतारा, विग्नेश, अनन्या पांडे, मौनी रॉय, सुनील शेट्टी और माना शेट्टी सहित कई सितारे पहुंचे। सभी ने धूमधाम से ये उत्सव मनाया।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *