दिल्ली (एकता): भारत-कनाडा के विवाद के बीच NIA बड़े एक्शन की तैयारी में आ गई है। बता दें कि भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कनाडा से जुड़े गैंग+स्टर-आतं#कियों की लिस्ट जारी की है। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने लिस्ट जारी कर लोगों से प्रॉपर्टी की जानकारी मांगी है। इतना ही नहीं भारत सरकार इसे अपने कब्जे में ले सकती है। इनमें से कई गैं+गस्टर कनाडा में स्थित हैं।

बता दें कि इनका कनाडाई आतंक$वादी गिरोहों से संबंध हैं। उन्होंने कनाडा स्थित आतं@की गिरोहों और गैंग%स्टरों से संबंध रखने वाले 43 गैंग#स्टरों के सभी नाम/फोटो जारी किए हैं। ये गिरोह अक्सर खालि+स्तानी आतं&की समूहों के लिए कॉन्ट्रैक्ट कि#लर और जबरन वसूली करने वाले के रूप में काम करते हैं।

विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइडरी
विदेश मंत्रालय ने कनाडा में हिंसात्मक गतिविधियों को देखते हुए वहां रहने वाले भारतीयों और देश में यात्रा करने वाले लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने एडवाइडरी जारी की है। उन्होंने कहा कि कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक रूप से क्षमा किए जाने वाले घृणा अपराधों और आपराधिक हिंसा को देखते हुए, वहां मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सावधान रहना होगा। भारतीय नागरिक कनाडा के ऐसे इलाकों में जाने से बचें, जहां इस तरह की घटनाएं हुई हैं।
