मुंबई (एकता): Vijay Antony साउथ के जाने-माने एक्टर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं। हाल ही में खबर आई है कि अभिनेता की बेटी का नि+धन हो गया है। जिससे मनोरंजन इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार एक्टर की बेटी की उम्र 16 ही थी। आज यानि 19 सितंबर को चेन्नई स्थित आवास पर वह संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई। उसकी मौ#त से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें कि डॉक्टरों ने उसकी जांच की और पाया कि वह डिप्रेशन में थीं। हालांकि उसका इलाज भी चल रहा था।

क्या डिप्रेशन में थी एक्टर की बेटी
सूत्रों के मुताबकि विजय एंटनी की बेटी चेन्नई के मशहूर स्कूल में पढ़ती थी। पता चला है कि वह डिप्रेशन से जूझ रही थी। जब वह घर में मृत पाई गई तो परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृ@त घोषित कर दिया। फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है। हालांकि इस मामले में विजय और उनके परिवार ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की।

जानिए कौन हैं विजय एंटनी?
जानकारी के मुताबिक विजय एंटनी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वह एक भारतीय संगीतकार, अभिनेता और फिल्म निर्देशक हैं, जो मुख्य रुप से तमिल सिनेमा में काम करते हैं। इसके अलावा वह तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी अभिनय करते हैं। कई सालों तक संगीतकार रहने के बाद वह निर्देशक भी बने। उन्होंने फातिमा विजय एंटनी से शादी की है, जो अपने प्रोडक्शन हाउस की देखभाल भी करती हैं। विजय की दो बेटियां हैं। बता दें कि अभिनेता की इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘रथम’ की रिलीज की तैयारी चल रही थी।