अब नए वर्जन में नजर आएगी Vande Bharat स्लीपर ट्रेन, जानें कब होगी लॉन्च

admin

दिल्ली (एकता): अब लोगों को जल्द ही नए वर्जन में Vande Bharat स्लीपर ट्रेन का दीदार होगा। बता दें कि यह ट्रेन देश के अलग-अलग हिस्सों में चलाई जाएगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार भारतीय रेलवे एक्सप्रेस की चेयरयान वाली ट्रेन चला रहा है। जल्द ही यह नए रंग-रूप में नजर आएगी। इसके साथ ही वंदे मेट्रो ट्रेन को भी जल्द पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस वित्तीय साल के दौरान वंदे का स्लीपर वर्जन लॉन्च किया जाएगा। दोनों वंदे ट्रेन लॉन्च होगी।


कोच बनकर हुए तैयार 

यात्रियों को जल्द ही इसका दीदार होगा। बिना एसी वाले लोगों के लिए पुश पुल ट्रेन को 31 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसमें 22 कोच और एक लोकोमोटिव होगा। अब वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के कोच बनकर पूरी तरह से तैयार हैं।


जानिए स्लीपर वाली ट्रेन में कितने होंगे कोच

ट्रेन में करीब 16 कोच जोड़े जाएंगे। यह ट्रेन एक हजार या उससे ज्यादा तक की दूरी के लिए चलेगी। हालांकि ट्रेन पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। इसे 31 मार्च 2024 से पहले लॉन्च किया जाएगा।


कितने कलर में आएगी वंदे स्लीपर ट्रेन 

अभी दो कलर में वंदे स्लीपर ट्रेन पेश की गई। व्हाइट और ब्लू दो कलर में सामने दिखेगी। अब कोई नए कलर में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को नहीं लाया जाएगा। यह पुराने कलर में ही लोगों को नजर आएगी।

इस दिन लॉन्च होगी वंदे मेट्रो 

साल के आखिर तक मेट्रो ट्रेन लॉन्च हो जाएगी। इसे जनवरी और फरवरी के दौरान लॉन्च किया जाएगा। जो कि यात्री बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

वंदे भारत ट्रेन की खासियत क्या है?

भारत की ट्रेनों में इंजन का एक अलग से कोच होता है। लेकिन वंदे ट्रेन में मंत्रों ट्रेनों के जैसे ही एकीकृत इंजन होता है। ट्रेन 100 किलोमीटर की स्पीड बस 52 सेंकड में पकड़ लेती है। ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे लगे हैं।

वंदे भारत ट्रेन में कितनी सीटें होती हैं?

इसमें 1,128 यात्री सफर कर सकते हैं, जिसमें एक्जीक्यूटिव क्लास में 56 सीटें और गैर-एग्जीक्यूटिव क्लास में 1,072 सीटें हैं। इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर समेत तमाम सुविधाएं हैं। नई खूब‍ियों से लैस नेक्‍स्‍ट जनरेशन वाली वंदे भारत 2.0 ट्रेन में कवच (ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम) की सुविधा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *