Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी के मौके पर 18, 19, 20 को बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब है Holiday?

admin

नई दिल्ली (एकता): भारत में गणेश चतुर्थी का त्योहार काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस उत्सव में लोग अपने घरों में गणेश जी की मूर्ति लाते हैं। वह हफ्ता या 10 दिन तक उनकी पूजा करते हैं। हर जगह से पारंपरिक तरीकों से मनाया जाता है। इसके बाद वह उसे रीति-रिवाज के साथ विसर्जन कर देते हैं। देश के दूसरे शहरों से भी लोग यहां गणपति बप्पा के दर्शन करने आते हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार गणेशोत्सव के अवसर पर 18, 19, 20 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे। सितंबर में 19 तारीख मंगलवार को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। हर राज्य में इसकी जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। महाराष्ट्र में इसका त्योहार काफी खास अंदाज में मनाया जाता है। यहां इसकी अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इस बार सितंबर में 12 आधिकारिक छुट्टियां रहेंगी।


गणेश चतुर्थी पर इन बैंकों में रहेगी छुट्टी

इस साल ये हिंदू त्योहार 19 सितंबर से 28 सितंबर तक यानि 10 दिन चे बीच मनाया जाएगा। इस दिन देश के कई बैंकों में छुट्टी रहेगी। इतना ही नहीं अलग-अलग राज्यों में भी इस दिन छुट्टी रहेगी। बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और तेलंगाना में 18 सितंबर को वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी के अवसर पर 18 सितंबर को छुट्टी रहेगी।


जानिए 19 सितंबर को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक

बता दें कि इस त्योहार का हर किसी को इंतजार रहता है। लोगों की इसके प्रति गहरी आस्था होती है। जिसके चलते सभी राज्यों में छुट्टी घोषित की जाती है। 19 सितंबर को जो बैंक बंद रहेंगे, उनमें अहमदाबाद, बेलापुर, भुवनेश्नर, मुंबई, नागपुर, पणजी हैं।

20 सितंबर को ये बैंक रहेंगे बंद

गणेश चतुर्थी पर 20 सितंबर को भुवनेश्वर और पणजी में छुट्टी रहेगी। लोग जहां पर बड़ी धूमधाम से त्योहार मनाते हैं।

जानिए सितंबर के अन्य बैंक अवकाश कब-कब हैं

  • 22 सितंबर- श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (कोच्चि, पणजी और त्रिवेंद्रम में बैंकों में छुट्टी रहेगी)।
  • 23 सितंबर- चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 24 सितंबर- रविवार
  • 25 सितंबर- श्रीमंत शंकरदेव की जयंती (गुवाहाटी में बैंकों में छुट्टी होगी)।
  • 27 सितंबर- मिलाद-ए-शेरिफ (जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंक में अवकाश है)।
  • 28 सितंबर- ईद-ए-मिलाद (अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, तेलंगाना, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची में बैंक बंद रहेंगे)।
  • 29 सितंबर- ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे)।

गणेश चतुर्थी का मतलब क्या होता है?

गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रसिद्ध त्योहार है। यह भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र, कर्नाटका में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन गणेश का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है।

गणेश चतुर्थी में लोग क्या करते हैं?

हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी पर हर घर में गणपति जी की मूर्ति की स्थापना की जाती है, जिसका बेहद खास महत्व माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन घर में बप्पा को लाने से सुख-समृद्धि सहित सभी तरह के शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे में गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करने समय शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना पड़ता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *