दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में फिर से मौसम का मिजाज देखने को मिला। बता दें कि सुबह-सुबह घने बादलों से आसमान में अंधेरा छा गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर जारी है। बता दें कि राजधानी में मौसम का बदलाव अचानक देखा गया।
कई इलाकों में भी जमकर बारिश हुई। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वसंत विहार, मुनिरका और आरके पुरम सहित दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। कुछ दिन पहले भी दिल्ली में बारिश से लोगों को राहत मिली थी।