यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, 2024 तक हिंडन एयरपोर्ट से 10 शहरों के लिए भरी जाएगी उड़ान

admin

नई दिल्ली (एकता): हिंडन एयरपोर्ट से 10 शहरों के लिए उड़ान भरी जाएगी। बता दें कि 2024 तक 6 महीने के बाद एयरपोर्ट से 2 शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू हुई है। जल्द ही उड़ानों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार सांसद वीके सिंह का कहना है कि साल 2024 तक 10 में से 5 शहरों के लिए तो फ्लाई बिग एयरलाइंस कपनी ही उड़ान शुरू करेगी। इसमें 6 सितंबर को लुधियाना और देहरादून के लिए उड़ान शुरू कर दी गई है। 12 सितंबर से बठिंडा के लिए उड़ान के चलते ट्रायल चलाया गया। अब 18 सितंबर को उद्घाटन किया जाएगा। अन्य पांच शहर जिन्हें हिंडन एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा उनमें प्रयागराज, लखनऊ, शिमला, गंगानगर और अयोध्या है। लखनऊ और प्रयागराज के लिए तो जल्द ही उड़ान शुरू की जाएगी। जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।


लुधियाना के लिए शुरू की उड़ान 

6 सितंबर से फ्लाई बिग ने देहरादून और लुधियाना के लिए उड़ान सेवा शुरू की थी। जिसमें कई यात्रियों ने सफर किया। महज 7 यात्री हिंडन एयरपोर्ट उतरे थे जबकि 3 लुधियाना गए। हालांकि धीरे-धीरे यात्रियों को आकंड़ा बढ़ रहा है। 12 सितंबर को 15 यात्री यहां से गए। देहरादून के लिए जब 13 से 15 सितंबर तक के बीच ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग की कोशिश की गई तो साइट पर नो फ्लाइट वर फाउंड लिखा हुआ आया।


4 साल बाद भी रूट पर नहीं चल सका ई-रिक्शा

बता दें कि मार्च 2019 में हिंडन एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस रूट पर मांग के बावजूद ई-रिक्शा तक नहीं चलाया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *