नई दिल्ली (एकता): भारत में कई अजीबों-गरीब खुफिया जगह हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपने कभी देखा-सुना नहीं होगा। भारतीय रेलवे को देश के यातायात की रीढ़ कहा जाता है। हर दिन लाखों यात्री भारतीय रेलवे में सफर कर अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं। जब वह गुजरती है तो सभी लाइटें बंद हो जाती हैं। आपने अकसर देखा होगा कि ट्रेन के चलते समय लाइटें चलती रहती हैं। भारतीय रेलवे की आज ज्यादातर ट्रेनें इलेक्ट्रिक हैं। वहीं बाकी के ट्रेनों में भी यात्रियों के लिए बोगी में बिजली का इंतजाम रहता है। इससे रोशनी और हवा की कोई दिक्कत नहीं होती।

आइए जानते हैं इसके पीछे का खास कारण। दरअसल यहां किसी खास कारण के चलते ही ट्रेन में लाइट चली जाती है। क्योंकि इस जगह ओएचई में करंट नहीं होता है, जो उपकरण इलेक्ट्रिक लोकोमॉटिव को बिजली प्रदान करते हैं। वहां के ओवर हेड इक्विपमेंट में करंट नहीं होता। आपको पता है कि ऐसी जगहों को नेचुरल सेक्शन कहा जाता है। यह जगह रेलवे की ओर से बनाई जाती हैं। इससे नए करंट जोन की शुरुआत होती है। भारत के हर राज्यों में रेलवे अन्य यातायात से ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार यह जगह तमिलनाडु में स्थित चेन्नई के ताम्बरम रेलवे स्टेशन के पास ही है। जहां से जब कोई लोकल ट्रेन गुजरती है तो उस ट्रेन की बिजली अपने चली जाती है। एक्सप्रेस और सुपरफास्ट्र ट्रेनों के साथ ऐसी कोई भी परेशानी देखने को नहीं मिलती। क्योंकि Express और Passenger Trains के लिए अलग-अलग बिजली की व्यवस्था होती है। इस कारण इन ट्रेनों की आपूर्ति में कोई खराबी नहीं आती।

गौरतलब है कि भारतीय रेलवे में यात्रियों को हर तरह की सुविधाओं का ख्साल रखा जाता है। इस कारण उन्हें ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। जिससे यात्रियों को हर सुविधा मिलती है। लेकिन चेन्नई से चलने वाली ट्रेन में कुछ दूर तक बिजली नहीं होती और नए करंट जोन की वजह से इसकी दिक्कत होती है। जो लोकल ट्रेन की लाइटें होती हैं, वो ड्राइवर के केबिन से चलती है और इनका पावर सिस्टम अलग होता है।