Asia Cup 2023: Pakistan को हराने के बाद अब श्रीलंका की बारी, जानिए कैसी है Team India की तैयारी

admin

नई दिल्ली (एकता): IND vs Pak Asia Cup में भारत की जीत पर खेल प्रेमियों में खुशी छाई हुई है। दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर मैच पर टिकी हुई है। खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। खास बात यह है कि Pakistan को हराने के बाद अब श्रीलंका की बारी है। Team India की भी खास तैयारी है। उन्होंने फाइनल की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।


आज टीम इंडिया की श्रीलंका से होने वाली टक्कर

मीडिया सूत्रों क अनुसार टीम इंडिया को लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी मैदान पर उतरना होगा। 12 सितंबर को टीम इंडिया की श्रीलंका से टक्कर होने वाली है। अगर टीम इंडिया यह मुकाबला जीतती है तो वह फाइनल में पहुंच सकती है। सबकी नजरें इसी मैच पर टिकी हुई है। बता दें कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 228 रन से करारी मात देकर फाइनल की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। राउंड-4 का मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया ने प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया है। इस बार टीम इंडिया के लिए चुनौती आसान नहीं है क्योंकि फिर से भारतीय खिलाड़ी दोबारा मैदान पर उतरने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर श्रीलंका 2 दिन के ब्रेक के बाद मैदान पर उतरेगी।  श्रीलंका भी फाइनल की रेस में बनी हुई है। वहीं भारत का पलड़ा श्रीलंका पर भारी नजर आ रहा है।

15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलेगी टीम इंडिया

खास बात यह है कि श्रीलंका से मैच खेलने के बाद भारत अब 15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलेगी। अगर वह जीत जाती है तो उनका फाइनल में टिकट बन सकता है। बांग्लादेश को मात देना भारत के लिए आसान नहीं है। वहीं श्रीलंका अगर आज का मुकाबला हार जाता है तो फाइनल की राह उसके लिए मुश्किल होगी। श्रीलंका पाकिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट जीत सकती है। गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान के सामने 356 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें महज 128 रन पर ही मात दे दी। भारत इस मैच को 228 रन के बड़े अंतर से जीती है।


भारत के सभी मैचों में बारिश बनी विलेन

बताया जा रहा है कि एशिया कप में भारतीय टीम अब तक 3 मैच खेल चुकी है। उनके सभी मैचों में बारिश का मिजाज देखने को मिला। वहीं पाक के साथ मैच खेलते समय बारिश आ गई जिससे वह मैच रद्द हो गया। इसके बाद नेपाल के खिलाफ दूसरे मैच में भी खलल डला। फिर पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे मैच में भी बारिश ने बाधा डाली। हालांकि रिजर्व डे पर मैच पूरा हुआ। भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 16.4 ओवर में 121 रन जोड़े। इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेली।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *