महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, इस Post पर निकली भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

admin

झारखंड (एकता): महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका है। बता दें कि Staff Selection Commission ने इस पद पर बंपर भर्तियां निकाली है। जो उम्मीदवार Vacancy के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे एप्लीकेशिन लिंक एक्टिव होने के बाद फॉर्म भर सकते हैं। जेएलएससीई के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे। मुख्य तौर पर इन पद पर Selection के लिए होने वाली परीक्षा झारखंड लेडी सुपरवाइजर कांपटीटिव एग्जाम 2023 के लिए हैं। आपको बस आवेदन करने के लिए आपको कर्मचारी चयन आयोग की ऑफीशियल वेबसाइट  jssc.nic.in. पर जाना होगा।

आवेदन के लिए लास्ट डेट 25 अक्टूबर 2023 

बता दें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन अभी शुरू नहीं हुए हैं। इसके लिए 26 सितंबर 2023 के दिन लिंक खुलेगा और अप्लाई करने की लास्ट डेट 25 अक्टूबर तय की गई है। इस Recruitment Drive के जरिए करीब 448 Post भरी जाएंगी। जो इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहता है। वह आवेदन कर सकता है।

जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

अगर किसी का इस भर्ती पर चयन होता है तो उसकी सैलरी भी अच्छी होगी। इन पद के लिए महीने के 35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए तक वेतन मिलेगा। अप्लाई करने के लिए 100 रुपए फीस देनी होगी। जो लोग एससी, एसटी कैटेगरी के हैं उन्हें 50 रुपए फीस देनी होगी।

इस परीक्षा के लिए कैंडिडेट को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, होमसाइंस में से किसी एक Subject में ग्रेजुएशन किया हो। उसकी उम्र 21 से 38 साल तक हो। आरक्षित श्रेणी को ऊपरी आय में छूट मिल सकती है। इन पद पर चयन के लिए लिखित परीक्षा होगी, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके बाद फिजिकल इंटरव्यू होगा। फिर डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन किया जाएगा।

कर्मचारी चयन आयोग का क्या काम होता है?

कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) का कार्य भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों, संबद्ध और अधीनस्‍थ कार्यालयों और सीएजी एवं महालेखाकारों के कार्यालयों में गैर तकनीकीय समूह ‘ग’ और ‘ख’ के अराजपत्रित पदों में भर्ती करना है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *