दिल्ली (एकता): दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन-रात रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिससे राजधानी का पारा नीचे गिर गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार लगातार बारिश और हवाओं के कारण लोगों को राहत तो जरूर मिल रही है। लेकिन 2 दिन राजधानी में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर आए मेहमानों को घूमने में दिक्कतें हो रही हैं। शनिवार से शुरू हुई बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी आज और कल बादल बरसेंगे। अब तक तापमान 37-38 चल रहा है।
शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्पोट्स कॉम्पलेक्स में 31.7, रिज व नरेला इलाके में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली में मौसम ने कहीं जगह शुक्रवार से ही करवट ली थी। बारिश से आने-जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।मंगलवार से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।