Asia Cup में ‘हिटमैन’ Rohit Sharma का देखने को मिला अलग अंदाज, अर्धशतक जड़कर रचा इतिहास…जानें कैसे

admin

नई दिल्ली (एकता): भारत-पाक के बीच एशिया कप 2023 में जबरदस्त मुकाबला हो रहा है। इस बार मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रचा है। बता दें कि कप्तान रोहित का बल्लेबाजी में अलग अंदाज देखने को मिला। पारी के पहले ही ओवर में उन्होंने शाहीन अफरीदी को छक्का लगाने के साथ वर्ल्ड क्रिकेट में एक नया इतिहास रच है। जो कि फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इस बार एशिया कप 2023 सुपर-4 में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। अब वह वनडे क्रिकेट में अफरीदी के खिलाफ ओवर छक्का लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। वहीं दूसरी तरफ शाहीन ने मैच में आखिरी गेंद को रोहित के पैरों की तरफ फेंकने की कोशिश की और रोहित ने इसे लेग की तरफ आगे धकेलते उसे बांउड्री से बाहर छक्के के लिए भेज दिया। इसके बाद रोहित ने पहली 5 गेंदों में कोई रन नहीं बनाया। गिल ने अफरीदी के दूसरे और तीसरे ओवर में 3-3 चौके भी लगाए। रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 121 रनों की शानदार भागीदारी देखने को मिली।


49 गेंदों में बनाए 56 रन 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे करियर में 240 पारियों में 50वां अर्धशतक मारी। बता दें कि आज मैच में 49 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 56 रन बनाकर वह पवेलियन लौटे। उनका वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ 18वीं पारी में 7वां अर्धशतक है। जो कि अच्छी बात है। उन्होंने नेपाल के खिलाफ एशिया कप के मैच में इतिहास रचा था।


रोहित शर्मा को हिटमैन क्यों कहा जाता है?

बता दें कि रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्के मारने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। 459 पारियों में रोहित 526 छक्के मार चुके हैं। 551 पारियों में गेल के 553 छक्के हैं। यह उन वजहों में शामिल है, जिसकी वजह से रोहित हिटमैन कहे जाते हैं।


रोहित शर्मा ने कितनी बार 200 रन बनाए?

सचिन तेंदुलकर और वीरेंदर सहवाग के अलावा रोहित शर्मा ने तीन बार 200 से ज्यादा रन वनडे क्रिकेट में बनाए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *