G20 Summit: विदेशी मेहमानों की पत्नियों पर छाया भारतीय संस्कृति का जादू, तस्वीरों में देखें कैसा रहा पहला दिन

admin

नई दिल्ली (एकता): दिल्ली में G20 समिट में आए विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए गए। सभी पर भारतीय संस्कृति का जादू छाया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत आए मेहमानों के लिए डिनर कार्यक्रम आयोजन किया। बता दें कि जापान की फर्स्ट लेडी सहित कई बड़ी हस्तियां भारतीय वेशभूषा में पहुंची।

मेहमानों की सुरक्षा से लेकर खान-पान तक का सब ख्याल रखा गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार जी20 के भव्य डिनर कार्यक्रम में मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ अपनी पत्नी कोबिता के साथ भारत मंडपम पहुंचे। इस दौरान कोबिता भारतीय कल्चर की पोशाक पहने नजर आईं। राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। वहीं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना दिल्ली पहुंची।


G20 समिट में पहुंचे मेहमानों का पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने किया स्वागत

जी20 में भारत पहुंचे ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भी भारत मंडपम में डिनर में शामिल हुई। 10 सितंबर की सुबह ब्रिटेन के पीएम और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। जी20 बैठक के पहले दिन डिनर कार्यक्रम में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ उनकी पत्नी इरियाना भी पहुंची। इस दौरान वह भी भारतीय वेशभूषा में नजर आई। खास बात यह है कि आज यानि रविवार को जी20 शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन है। भारत मंडपम में आज एक बार फिर टॉप देशों के राष्ट्राध्यक्ष इकट्ठे होंगे। जिसमें कई महिलाएं और फर्स्ट लेडी भारतीय वेशभूषा में पहुंची। जी-20 में बिहार की सीएम नीतीश कुमार और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन एक साथ नजर आए। राष्ट्रपति की तरफ आमंत्रित पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अपने अलग ही अंदाज में नजर आईं।

शेफ कुणाल कपूर ने मेहमानों के लिए तैयार की खास डिश

बता दें कि मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने G20 में मेहमानों के लिए स्पेशल डिश तैयार की। उन्होंने यूके, जापान और तुर्किए की फर्स्ट लेडीज के लिए स्पेशल डिश तैयार की। कुणाल ने इस खुशी को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने फोटोज भी पोस्ट की हैं। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट पर कैप्शन लिखा,”जी-20 शिखर सम्मेलन में खाने बनाने का अवसर पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं!” खास बात यह है कि पहली फोटो में शेफ कुणाल के साथ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति हैं। उन्होंने ऐसे कई फोटोज अपलोड किए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)


किसी ने पहनी बनारसी साड़ी तो किसी ने देसी लहंगा

सम्मेलन में शामिल होने पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ की पत्नी कबिता रामडानी भी भारतीय वेशभूषा में नजर आई। किसी ने साड़ी तो किसी ने लहंगा पहना हुआ था। इसके अलावा इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की पत्नी पारंपरिक भारतीय कुर्ते में नजर आईं। इसी तरह ब्रिटेन के पीएम ऋृषि सुनक की पत्नी अक्षता ने लहंगा पहना था।

 

जानिए डिनर का मेन्यू  

– भारतीय रोटियों में मुंबई के पाव को रखा गया। बाकरखानी यानी इलायची के स्वाद वाली मीठी रोटी मेहमानों के लिए रखी गई थीं।
– डिनर के मैन्यू में भारत में शरद ऋतु उत्सव हो रहा है। इसी कारण मैन्यू में इस ऋतु की प्रचुरता दिखी। स्टार्टर में दही के गोले और भारतीय मसालेदार चटनी से सजे कंगनी श्रीअन्न लीफ क्रिस्प्स पेश किए गए।
– मेन कोर्स में ग्लेज्ड फॉरेस्ट मशरूम, कुटकी श्रीअन्न क्रिस्प और करी पत्ते के साथ तैयार केरल लाल चावल के साथ कटहल गैलेट परोसा गया।
– मीठे के खाने में काफी चीज़ें शामिल थी। जैसे इलायची सांवा का हलवा, अंजीर आड़ू का मुरब्बा और अंबेमोहर राइस।
– पीने की जिश में कश्मीरा कहवा, फिल्टर कॉफी और दार्जिलिंग की चाय थी। आखिर में पान के स्वाद वाली चॉकलेट लीव्स को मेहमानों के सामने पेश किया गया, जो हर किसी को पसंद भी आई।

जी20 के पहले दिन क्या हुआ?

बताया जा रहा है कि जी20 के पहले दिन सभी देश सर्वसम्मति से नई दिल्ली डिक्लेरेशन को अपनाने पर सहमत हुए। ‘आज का युग युद्ध का नहीं है’। इसी के मद्देनजर घोषणापत्र में सभी देशों से क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता सहित अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों को बनाए रखने का आह्वान किया गया। घोषणा पत्र के अनुसार, ‘हम मजबूत, टिकाऊ और अपने जलवायु उद्देश्यों को हासिल करने के साधन के रूप में विभिन्न मार्गों का अनुसरण करते हुए तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’


समारोह में फर्स्ट डेप्युटी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ भी आई नजर 

डिनर में आईएमएफ की फर्स्ट डेप्युटी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ ने हिंदुस्तानी वेशभूषा में शिरकत की। उनके साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद थीं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *