ब्रिटिश PM ऋषि सुनक ने पत्नी संग अक्षरधाम मंदिर में किए दर्शन, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति नहीं देख सके लालकिला

admin

नई दिल्ली (एकता):अक्षरधाम मंदिर’ एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। इसे देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। हाल ही में जी20 के व्यस्त कार्यक्रम के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ रविवार सुबह मंदिर जाकर भगवान के दर्शन किए। बता दें कि प्रधानमंत्री बीते दिन जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। उन्होंने पत्नी के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित गैंड डिनर पार्टी में भी शिरकत की थी।

प्रधानमंत्री सुनक ने पत्नी संग मंदिर में की आरती

मीडिया सूत्रों के अनुसार यहां पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री सुनक ने कहा कि मुझे हिंदू होने पर गर्व (‘आई एम ए प्राउड हिंदू) है। उन्होंने मंदिर में रीति-रिवाज के साथ भगवान स्वामी नारायण के दर्शन किए। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं जिनको एक उपहार भी मिला। ऋषि सुनक काफी देर तक मंदिर में रुके रहे।

बारिश के बीच वे पत्नी के साथ यहां पहुंचे थे। यहां उन्होंने रामायण जी की आरती की थी। कई तस्वीरों में वह छाते के साथ नजर आए। मंदिर के अंदर और इसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। हालांकि दिल्ली पहुंचने के बाद वे कनॉट प्लेस भी घूमने गए।


अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को लालकिला देखने का नहीं मिला मौका

बताया जा रहा है कि कुछ मेहमानों को घूमने का मौका तो मिला लेकिन जहां वह जाना चाहते थे, वहां पहुंच नहीं पाए। इसी तरह अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज लालकिला नहीं देख सके। वे शुक्रवार को इसका दीदार करने गए थे लेकिन सुरक्षा कारणों से मना कर दिया गया। उन्हें इंडिया गेट दिखाने के बाद वापस होटल भेजा गया। जी-20 सम्मेलन को लेकर किसी तरह के आतंकी हमले व वारदात के इनपुट नहीं हैं, लालकिले के पास चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। कुछ और राष्ट्राध्यक्ष व विदेशी मेहमान कुतुबमीनार आदि जगह घूमने के लिए जाना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें भी रोक दिया गया। विदेशी मेहमानों को सिर्फ अक्षरधाम मंदिर, इंडिया गेट व हुमायूं का मकबरा ही घुमाने की इजाजत थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *