G20 Summit: आज राष्ट्रपति की ग्रैंड डिनर पार्टी में इन राज्यों के CM होंगे शामिल, केजरीवाल और भगवंत मान भी कर सकते हैं शिरकत

admin

नई दिल्ली (एकता): राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। जिसके चलते आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रैंड डिनर पार्टी में 16 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्यौता दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार को राजधानी के प्रगति मैदान में डिनर का आयोजन रखा गया है। बता दें कि इस डिनर पार्टी में कई देशों के नेताओं ने आने से मना कर जिया, जैसे नगालैंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, ओडिशा व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शिरकत नहीं करेंगे। खास बात यह है कि इस आयोजन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कई अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, जितेंद्र सिंह और नित्यानंद राय को प्रगति मैदान ले जाया गया। शनिवार को मंत्रिमंडल व मुख्यमंत्री संसद भवन पर एकत्रित होंगे।

 

आईटीसी ग्रुप को राष्ट्रपति के डिनर की जिम्मेदारी

प्रगति मैदान में राष्ट्रपति की ओर से दिए जा रहे डिनर की जिम्मेदारी आईटीसी ग्रुप को दी गई है। बता दें कि इस आयोजन में 400 तरह की खाने-पीने की चीज़ें तैयार की जाएंगी। इसमें कई राज्यों के प्रसिद्ध पकवान शामिल किए गए हैं। जो कि नेताओं को भारतीय संस्कृति की याद दिलाएंगे।

G20 Summit कहां है?

G20 शिखर सम्मेलन भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है। जिसमें दुनिया के सबसे धनी देशों के नेता इकट्ठे हुए हैं। इन 2 दिनों में उनसे खाद्य सुरक्षा, कमजोर देशों की ऋण समस्याओं और जलवायु कार्रवाई पर नीति का समन्वय करने की उम्मीद है। दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन 9 सितंबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की उद्घाटन टिप्पणी के साथ शुरू हुआ। जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधान मंत्री का उद्घाटन भाषण उनकी नेमप्लेट पर ‘भारत’ लेबल के साथ आया।

G20 शिखर सम्मेलन में क्या होता है?

अफ्रीकी संघ स्थायी G20 सदस्य बन गया है। यह ‘ग्लोबल साउथ की आवाज’ को मजबूत करेगा। 2 दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में वैश्विक चुनौतियों पर मंथन होगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *