बेटी ने भागकर की Love Marriage, बौखलाए मां-बाप ने उठाया ये बड़ा कदम…

admin

ओडिशा (एकता): Love Marriage आजकल ट्रेंड बनता जा रहा है। शादी को लेकर ज्यादातर लोग इस बात की कन्फ्यूजन में रहते हैं कि आखिर उन्हें अपने घरवालों की पसंद के व्यक्ति से शादी करनी या अपनी पसंद के। कई लोग तो मां-बाप के राजी न होने पर भी शादी कर लेते हैं। लेकिन बाद में उन्हें परिणाम भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला आडिशा में सामने आया है। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

मां-बाप को बिना बताए की लव मैरिज

मीडिया सूत्रों के अनुसार केंद्रपाड़ा जिले में एक बेटी ने मां-बाप को बिना बताए लव मैरिज कर ली। जिसके चलते उसके माता-पिता नाराज हो गए। उन्होंने अपनी ही बेटी को ऐसी सजा दी जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। उन्होंने अपनी बेटी को जीवित रहते मृ+त घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को परिवार के लोगों ने उसकी मृ#त होने की रस्में निभाईं। बता दें कि देमल गांव के मुना मलिक की बेटी (20) ने 28 अगस्त को अपने प्रेमी (23) से एक मंदिर में शादी रचाई। अपनी बेटी द्वारा उनके फैसले को अस्वीकार करने से नाराज माता-पिता ने उससे रिश्ता तोड़कर उसे अपनी जिंदगी से बेदखल कर दिया।

दूल्हे के माता-पिता बहू के आने से काफी खुश

परिवार का कहना है कि उनकी बेटी ने उन्हें शर्मसार कर दिया है। हमने सार्वजनिक रूप से यह घोषित करने के लिए पिंडदान किया और ‘दशा भौजी’ का आयोजन किया कि हमारी बेटी हमारे लिए म$र गई। हमारा एक सपना था कि हम उसकी शादी किसी उपयुक्त युवा के साथ करेंगे लेकिन उसने हमारी सहमति के बिना शादी कर ली। वहीं दूसरी तरफ दूल्हे के माता-पिता बहू के आने से काफी खुश हैं। दूल्हा और दुल्हन दोनों बालिग हैं। हर कोई 18 साल की उम्र के बाद अपनी पसंद के हमसफर से शादी कर सकती है। इसमें कोई गलत नहीं है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *