दिल्ली (एकता): क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस बार विश्व कप 2023 काफी रोमांचक होने वाला है। हालांकि भारत ने टीम की घोषणा कर दी है। इस कप की मेजबानी भारत करेगा और यह विश्व कप 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसी के बीच एक दिलचस्प बात सामने आई है, जहां भारत के पास विश्व कप के लिए एक घातक हथियार’ है। जो कि मिनटों में मैच पलट सकता है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार भारत को अपना पहला वर्ल्ड कप मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है, जो चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में होगा। इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में मैच का मुकाबला खेला जाएगा। बताया जा रहा है कि इस कप में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया गया है। इसमें ऑलराउंडर हार्दिक शामिल हैं। हालांकि दोनों खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने आईसीसी के बड़े मुकाबलों में भारत के लिए मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी है। जो कि हर किसी को पसंद भी आई है। लेकिन इस बार पांड्या की भूमिका बेहद खास साबित हो सकती है।

गौरतलब है कि उन्होंने हाल ही में एशिया कप 2023 के एक मुकाबले में पाक के खिलाफ बैटिंग की थी। हालांकि भारत ने शुरू में 4 विकेट जल्दी गंवा दिए थे, लेकिन पांड्या ने पारी को जैसे-तैसे संभाल लिया। खास बात यह है कि हार्दिक पांड्या पूरे मैच का गेम पलट सकती है। उन्होंने इंटरनेशनल मैचों में ऐसी पारियां खेली हैं जो कि आज तक कोई नहीं भूल पाया। हार्दिक ने भारत के लिए 79 वनडे मैचों में 1753 रन बनाकर भारत का नाम रोशन किया था। इसके साथ-साथ 74 विकेट पाकर सबको हैरान कर दिया था। पांड्या का बॉलिंग में 26.72 औसत रहा है।
जानिए हार्दिक पांड्या क्यों प्रसिद्ध है?
हार्दिक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह बड़ौदा क्रिकेट टीम और इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हैं। पांड्या 2022 आईपीएल से गुजरात टीम के कप्तान भी है। एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर, जो दाएं हाथ से तेज-मध्यम गेंदें भी फेंक सकता है, पंड्या ने सभी 3 प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1993 को सूरत गुजरात में हुआ था।

हार्दिक पांड्या ने अपना पहला मैच कब खेला था?
वह बड़ौदा क्रिकेट टीम और इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हैं। इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत 26 जनवरी 2023 को ट्वेन्टी ट्वेन्टी के साथ ऑस्ट्रेलिया खिलाफ की थी।
