जन्माष्टमी पर घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर, DTC बसों के रूट में हुआ बदलाव

admin

नई दिल्ली (एकता): देश भर में आज जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी के चलते दिल्ली में डीटीसी बसों के रूट में थोड़ा बदलाव किया गया है। आप घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। मीडिया सूत्रों के अनुसार जन्माष्टमी पर भीड़ को देखते हुए दिल्ली परिवहन निगम ने मंदिर मार्ग और पेशवा रोड से होकर जाने वाले बस रूट में बदलाव किया है। सफदरजंग अस्पताल, गोल मार्केट और छतरपुर मंदिर पर यात्रियों को बसों में सवार होने के दौरान Supervisor नियुक्त किए जाएंगे।

इसके अलावा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने बदलाव किए हैं। जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए मंदिर में आएंगे। छत्तरपुर मंदिर के लिए देर रात तक सरोजनी नगर डिपो की पांच अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। पैदल यात्रियों के लिए बस रूट संख्या 803, 966, 990, 990ए, 990 एक्स सहित कई सेवा लिंक रोड से गोल मार्किट के बीच मंदिर मार्ग के स्थान पर से होकर चलेंगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *