दिल्ली घूमने आ रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर, इन तारीखों को रहेंगे सभी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद

admin

दिल्ली (एकता): अगर आप दिल्‍ली में घूमने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। जल्द ही दिल्ली में लॉकडाउन लगने जा रहा है। ज्यादा सोचिए मत..यह कोरोना का लॉकडाउन नहीं है, बल्कि जी-20 समिट के चलते लगाया जाएगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार राजधानी दिल्ली में 8-10 सितंबर तक बंद रहेगी। इस दौरान स्‍कूल, कॉलेज, ऑफिस और बाजार सब बंद रहेंगे। इतना ही नहीं मोहल्ले की दुकानों तक को बंद रखने का आदेश केजरीवाल सरकार ने दे दिया है।


जी-20 समिट के चलते इन मार्ग को किया गया डायवर्ट

इस जी-20 समिट में 19 देश और यूरोपीय यूनियन के राष्‍ट्राध्‍यक्ष शामिल होने के लिए आ रहे हैं। इसमें अर्जेंटीना, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, तुर्किये, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं। राजधानी में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं जो कि लॉकडाउन की याद दिलाते हैं। इन 3 दिनों में वहीं चीज़ें चलेगी जो कि जरूरी हैं। माल वाहक वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। कुछ मेट्रो स्‍टेशन बंद रह सकते हैं। इनमें सुप्रीम कोर्ट , खान मार्केट, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय जैसे मेट्रो स्‍टेशन को बंद रखा जा सकता है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के मार्ग को डायवर्ट किया गया है।

ये दुकानें रहेंगी खुली

बता दें कि दिल्ली में सभी बैंक, दुकानें, मॉल यहां तक की मोहल्‍ले की दुकानें भी बंद रहेंगी। किराना, दूध, सब्‍जी , दूध और मेडिकल शॉप की दुकानें खुली रहेंगी। स्‍कूल और कॉलेजों के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने का फैसला लिया गया है। कुछ ऑफिस भी 8-10 सितंबर तक वर्क फ्रॉम होम दे सकते हैं।

जी 20 का मतलब क्या होता है?

बता दें कि जी20 समिट ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। यह सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और अधिशासन निर्धारित करने तथा उसे मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक G20 की अध्यक्षता करेगा।

जी 20 सम्मेलन 2023 कब और कहां होगा?

दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां चल रही हैं। विदेशी मेहमानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार जीतोड़ मेहनत कर रही है। दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन शनिवार, 9 सितंबर से रविवार, 10 सितंबर के बीच होना है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *