Bigg Boss के फैंस के लिए खुशखबरी, शो के 17वें सीजन का पहला प्रोमो जल्द होगा ऑन एयर, सलमान खान की अनोखी तस्वीरें आई सामने

admin

नई दिल्ली (एकता): ‘बिग बॉस’ भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे नामी शो में से एक है। सलमान के शो ने कई लोगों को कामयाबी की ऊंची उड़ान दी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस शो के 17वें सीजन का पहला प्रोमो कुछ ही दिनों में ऑनएयर होने वाला है। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि मेकर्स इस मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो की तैयारियों में जुटे हुए हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपने अपकमिंग शो का प्रोमो भी शूट कर लिया है। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जो कि फैंस को काफी पसंद भी आ रही है।


जानिए कब ऑनएयर होगा प्रोमो  

जानकारी के मुताबिक बिग बॉस 17 अक्टूबर 2023 के मीड में प्रोमो ऑनएयर होगा। इस बार मेकर्स वर्ल्ड कप 2023 से क्लैशन नहीं चाहते हैं। इन सबके बीच मंगलवार को बिग बॉस के सेट से सलमान खान की एक तस्वीर लीक हुई। आप देख सकते हैं कि तस्वीर में सलमान खान कव्वाली सिंगर के लुक में नजर आए। उन्होंने सिर पर पंख वाली टोपी और कुर्ता पहने प्रोमो शूट किया। ये लुक देख फैंस हैरान रह गए। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर कुछ हैंडल्स ने शेयर की है।


इस बार बिग बॉस की थीम होगी सिंगल वर्सेस कपल्स

इस बार शो कुछ हटके होने वाला है। दरअसल बिग बॉस की थीम में सिंगल्स वर्सेस कपल्स की एंट्री होने वाली है। कहा जा रहा है कि इस बार शो में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा कपल्स के तौर पर शो में शिरकत कर सकते हैं। इनके अलावा करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश, एजाज खान और पवित्रा पुनिया भी मेंटोर के तौर पर दस्तक दे सकते हैं। इस बार फैंस को शो देखने का काफई मजा आएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *