नई दिल्ली (एकता): फीफा महिला विश्व कप 2023 का आगाज हो चुका है। बता दें कि यह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता है। इस बार यह फीफा महिला विश्व कप कुछ दिलचस्प होने वाला है। बता दें कि महिला वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में यूरोपीय चैंपियन इंग्लैंड के पास रविवार को स्पेन के सामने एक साल के अंदर दूसरी बार इतिहास रचने का सुनहरा मौका मिला है। मीडिया सूत्रों के अनुसार आज महिला फुटबॉल विश्व कप में इंग्लैंड-स्पेन के बीच फाइनल मुकाबला होगा। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है। स्टेडियम में 75 हजार से ज्यादा लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि इस बार फीफा विश्व कप को ‘द लॉयनेस’ कही जाने वाली ब्रितानी महिला इस टीम में खेल रही हैं। अगर वह यह मैच जीतती है तो वो इंग्लैंड की पहली टीम होगी। दरअसल 1966 में इंग्लैंड की पुरुष टीम ने फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता था। उसके बाद किसी महिला या पुरुष ने मैच नहीं जीता।
इंग्लैंड और स्पेन के बीच खेला जा रहा मुकाबला
जानकारी के मुताबिक इंग्लैंड और स्पेन के बीच खेला जा रहा है। हालांकि वह पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला खेल रही है। आज लाखों लोग इस मैच को लाइव देख सकेंगे। ये महिला विश्व कप का नौवां Version है। अब तक चार अलग-अलग टीमें वर्ल्ड कप फाइनल जीत चुकी हैं, आज अगर टीम मुकाबला जीतती है तो वह 5वीं वर्ल्ड कप विजेता होगी। इंग्लैंड टीम की मैनेजर ने कहा, “सभी 1966 के बारे में बात कर रहे हैं। इसलिए हम रविवार को अपना अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ताकि मैच जीत सकें। करीब 13 महीने पहले ही ब्रितानी महिला फुटबॉल टीम ने चर्चित वेंबली स्टेडियम में जर्मनी को हराकर यूरोपियन चैंपियनशिप पर पहली बार कब्जा किया था। यूरो 2022 के फाइनल तक इंग्लैंड का सफर काफी शांतिपूर्ण रहा। लेकिन इस बार मैच थोड़ा सख्त होने वाला है। इस बार हर टीम को अपने कदम देखकर रखने होंगे। यूरो कप जीतने वाली टीम में मैच से बाहर रहने के बाद जेम्स फाइनल के मुकाबले में उतरने के लिए तैयार हैं।
जानिए स्पेन की टीम क्या कर रही तैयारी
बता दें कि इस बार भी सेमीफाइनल मुकाबले की तरह ही टीम को को उतारा जाएगा। दरअसल सेमीफ़ाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हरा दिया था। कप्तान मिली ब्राइट स्टार खिलाड़ी लिया विलियमसन ने कहा कि वह मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। उसने कहा कि मैं जानती हूं कि पूरा देश चाहता है, हम अपने साथ ट्रॉफ़ी लेकर आएं। स्पेन रैकिंग में छठे नंबर पर है और इंग्लैंड से दो पायदान नीचे है। ला रोजा के नाम से चर्चित स्पेन की टीम ने जापान से हारने के बाद स्विटज़रलैंड, नीदरलैंड्स और स्वीडन को बुरी तरह से हराया था।
फीफा महिला विश्व कप क्या है?
फीफा महिला विश्व कप 2023 का नौवां संस्करण है, जो फीफा के सदस्य देशों की राष्ट्रीय टीमों द्वारा लड़ा जाएगा। यह संस्करण महिला विश्व कप के इतिहास का पहला संस्करण होगा, जिसमें 32 राष्ट्रीय टीमें शामिल होंगी।