Gadar 2 की सफलता के बाद Bollywood Actor सनी देओल को लगा झटका! नीलाम हो रहा बंगला, जानें क्या रही वजह

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड एक्टर Sunny Deol की फिल्म Gadar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। फिल्म ने सभी हिट फिल्मों को पीछे छोड़ 300 करोड़ के क्लब में एंट्री की। लेकिन इसी बीच एक बुरी खबर सामने आई है। हाल ही में अभिनेता का जुहू में स्थित बंगले की नीलामी होने वाली है। इस बंगले की नीलामी का ई ऑक्शन नॉटिफिकेशन बैंक ऑफ बड़ौदा ने जारी किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सनी देओल पर आरोप है कि उन्होंने बैंक से एक बड़े अमाउंट का लोन लिया था जिसे वे पूरा नहीं कर पाए। इस बंगले का नाम ‘सनी विला’ है।

जूहू के गांधी ग्राम रोड पर है ‘सनी विला’

बता दें कि सनी देओल का ये बंगला जूहू के गांधी ग्राम रोड पर है जिसके गैरेंटर खुद सनी देओल के पिता धर्मेंद्र हैं। इस खबर को सुनते ही हर कोई हैरान हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा को अभिनेता ने 55.99 करोड़ रुपए का अमाउंट देना था। नोटिफिकेशन के मुताबिक ऑक्शन 25 सितंबर को किया जाएगा और इसके लिए बेसिक प्राइज लगभग 51.43 करोड़ रुपए रखा गया है। गौरतलब है कि 2016 में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘घायल’ की सीक्वेल ‘घायल: वन्स अगेन‌’ के निर्माण और रिलीज के दौरान वह थोड़े परेशान थे। उन्हें काफी समय आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा था।

सनी विला में होती हैं बॉलीवुड फिल्मों की डबिंग और स्क्रिनिंग्स 

खास बात यह है कि इस सनी विला में बॉलीवुड फिल्मों की डबिंग और स्क्रिनिंग्स भी होती हैं। इस बंगले में दो प्रोस्ट प्रोडक्शन सूट्स भी हैं। साथ ही एक ऑफिस है। इतना ही नहीं यह बंगला वाक्य काफी सुंदर बना हुआ है। इसी बंगले को ‘सनी विला’ के नाम से भी जाना जाता है। यह ज्यादातर इंकम का अच्छा सोर्स है। जहां कभी-कभार सनी रहते हैं और ये पूरे परिवार का एक इंकम का बढ़िया साधन है।


गदर 2 लेकर को चर्चा में सनी देओल

जानकारी के मुताबिक फिल्म गदर 2 को लेकर अभिनेता काफी चर्चा में हैं। हर तरफ उनकी ही फिल्म के चर्चे हो रहे हैं। हर किसी को यह फिल्म काफी पसंद भी आई। इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और करीब 9 दिनों में 336.13 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *