KBC Season 15 में पहुंचे इस व्यक्ति की 360 बार टूट चुकी हैं हड्डियां, इस एक गलती की वजह से करोड़पति बनने से चूके

admin

दिल्ली (एकता): कहते हैं कि हर व्यक्ति की जिंदगी में हर मुश्किल दौर आता ही है, कुछ लोग इससे हार मान जाते हैं तो कई अपने हौसले बुलंद रखते हैं और अपना जीवन हंसकर गुजारते हैं। ऐसा ही एक शख्स टीवी के सबसे मशहूर क्विज गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 15 में आकर दुनियाभर में छा गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि राहुल कुमार नेमा एक जेनेटिक बीमारी से पीड़ित हैं। जिसे ऑस्टियोपोरोसिस कहते हैं। ये 20 हजार लोगों में से किसी एक को होती है। इस बीमारी में हड्डियां कभी भी फ्रैक्चर हो जाती हैं। राहुल की कहानी से हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। खास बात यह है कि राहुल मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक की भोपाल के शाहपुरा ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर हैं। उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। वे शो के पहले 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाले कंटेस्टेंट भी बने। बता दें कि केबीसी 15 के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत हो चुकी है। इस बार इस शो के फॉर्मेट में कईं बदलाव हुए हैं और कई लाइफलाइन भी जोड़ी गई हैं। जिससे शो और भी मजेदार हो गया है। काफी दर्शक इस शो को पसंद करते हैं।


जानिए कौन से कंटेस्टेंट से शुरू हुआ लेटेस्ट एपिसोड

बता दें कि KBC 15 के लेटेस्ट एपीसोड में महानायक Amitabh Bachchan के सामने खेल रहे रोलओवर कंटेस्टेंट राहुल कुमार के सवालों का जवाब सुन हर कोई हैरान रह गया। हालांकि खेल की शुरुआत 6 लाख 40 हजार रुपए के सवाल से शुरू हुई। अमिताभ बच्चन ने राहुल से पहला सवाल किया। उन्होंने पूछा कि राजा जनमेजय को महाभारत किसने सुनाई थी? A. महर्षि वेद व्यास B. ऋषि वैशम्पायन C. नारद मुनि D. संजय। इस सवाल के जवाब को लेकर वह थोड़ा कंफ्यूज हो जाते हैं और उन्हें लाइफलाइन लेनी पड़ती है। जिसके जरिए वह ऑप्शन बी चुनकर सही जवाब देते हैं। इसी के साथ ही वह 6 लाख 40 हजार रुपए का एक पड़ाव जीत जाते हैं। जिससे उन्हें थोड़ी खुशी मिलती है।


राहुल आसानी से दूसरे पड़ाव को भी आसानी से किया पार

राहुल एक के बाद एक पड़ाव को पार करते जा रहे थे। जब उनसे 12 लाख 50 हजार रुपए का सवाल पूछा गया तो उन्होंने वीडियो कॉल ए फ्रेंड लाइफ लाइन की मदद ली। राहुल यह सवाल भी पार कर जाते हैं।

जिंदगी में बुलंदियों को छूना चाहते हैं राहुल

जब वह 12 लाख का पड़ाव पार कर जाते हैं तो Amitabh Bachchan उनसे पूछते हैं कि वह इन पैसों का क्या करना चाहते हैं। तब राहुल जवाब देते हैं कि ‘मैं बुलंदियों को छूना चाहता हूं’ और इससे एक रोबोटिक पैर खरीदना चाहता हूं।
अगर यह सफल रहा तो इससे दूसरों को भी मदद मिलेगी।”


50 लाख पर राहुल नेमा ने गेम किया क्विट  

ऐसे एक-एक सवाल का जवाब देते हुए राहुल ने सब पड़ाव पास किए। फाइनली 1 करोड़ के सवाल पर जब राहुल पहुंचे तो उन्हें उसका जवाब नहीं आया। फिर उन्होंने 50 लाख रुपए जीतकर गेम क्विट किया। इसके बाद अभिताभ बच्चन ने उन्हें बधाई भी दी। आपको बता दें कि 31 साल के राहुल की हाइट 3 फुट से भी कम है। बचपन से वह ‘ओस्टियोजेनेसिस इम्परफेक्टा’ नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। इसके तहत उनके शरीर में 300 से ज्यादा फ्रैक्चर हैं। फिर भी उन्होंने निडर होकर अपनी मंजिलों को पार किया। इतना ही उन्होंने बिना डगमगाए अपनी पढ़ाई पूरी की। खास बात यह है कि वह पूरे भोपाल में सबसे प्रसिद्ध है और केबीसी में आने के बाद पूरा देश उनके जज्बे से प्रभावित हुआ।


जानिए किस बीमारी से पीड़ित हैं राहुल नेमा?

राहुल नेमा Osteogenesis imperfecta नामक बीमारी से पीड़ित हैं। यह लाखों में किसी एक शख्स को होती है। यह हड्डियों से जुड़ी बीमारी है, जो बहुत कम लोगों को अपना शि+कार बनाती है। ऐसी स्थिति में बोन डेंसिटी और बोन मास घट जाता है। व्यक्ति कई बार अपने रोजमर्रा के कामों को करने में भी असमर्थ हो जाता है। लेकिन राहुल ऐसे इंसान हैं जो इस बीमारी को मात दे रहे हैं। इस बीमारी के चलते उन्हें अभी तक 360 बार फ्रैक्चर हो चुका है। फिर भी उनमें हिम्मत बरकरार है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *