दिल्ली (एकता): देश भर के कई शहरों में पीएम ई-बस सेवा योजना की शुरुआत होने वाली है। बता दें कि इस इलेक्ट्रिक बसों का लोगों के साथ-साथ कई शहरों को भी लाभ मिलेगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने इस योजना को तैयार किया है। उन्होंने इसका नाम ‘पीएम ई-बस सेवा’ रखा। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस योजना पर 77,613 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार 100 शहरों में बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक बस सेवाएं चलाई जाएंगी। इतना ही नहीं 5 लाख से 20 लाख तक की आबादी वाले शहर के लिए 100 बसें मिलेंगी। सरकार की तरफ से यह मदद 10 साल तक के लिए मिल रही है। मॉर्डन टूल्स खरीदने के लिए 15 हजार रुपए तक का स्पोर्ट मिलेगा।
विश्वकर्मा योजना में एक लाख रुपए का लोन भी प्रदान किया जाएगा। इससे लोग अपने बिजनेस में मुनाफा भी कमा सकेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्र में कारोबारियों को फायदा होगा। इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा राज्य को सीधा फायदा होगा। इस प्रोजेक्ट से नॉर्थ ईस्ट के राज्यों से ज्यादा ट्रेनें चल सकेंगी। ई-बसों के लिए सबस्टेशन आदि का निर्माण भी संभव होगा।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में रेलवे से जुड़े 7 प्रोजेक्ट को मंजूदी दी गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी। इस ई बस सेवा पर करीब 57613 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रदेश को करीब 10 हजार नई इलेक्ट्रिकल बसों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
What is PM E bus service?
कैबिनेट बैठक में पीएम ई-बस सेवा योजना को मंजूरी प्रदान की गई है। बहुत जल्द ही देश के अलग-अलग 100 शहरों में प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक बस सेवा योजना के तहत 10,000 इलेक्ट्रिक बसों को शुरू किया जाएगा। PM e-Bus Yojana 2023 के लागू होने से पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन में भी सुधार देखने को मिलेगा।
जानिए पीएम ई बस सर्विस का क्या होगा फायदा
खास बात यह है कि इस पीएम ई बस सर्विस का लोगों को काफी फायदा होगा। बता दें कि बसों के लिए उचित चार्जिंग स्टेशन, मल्टीमॉडल इंटरचेंज सुविधाएं, स्वचालित किराया के साथ ही काफी कुछ होगा। योजना को सफल बनाने के लिए सरकार सब्सिडी के रूप में सहायता भी देगी, जिसका सीधा फायदा इन शहरों को मिलेगा।
जानिए कितनी होगी भारत में ई बस सेवा की कीमत
प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक बस सेवा योजना के लिए सरकार को 57,613 करोड़ रुपए खर्च करने की मंजूरी दी गई है। हालांकि सरकार अभी और राशि का भुगतान करेगी।