दिल्ली (एकता): टीम India के दिग्गज बल्लेबाज Virat Kohli अपनी फिटनेस के चलते काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में क्रिकेटर ने अपने इंटेस वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसे लाखों फैंस लाइक कर चुके हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार आज Independence Day पर छुट्टी के दिन भी उन्होंने भागना नहीं छोड़ा। वह छुट्टी वाले दिन भी घंटों जिम में पसीना बहाते नजर आए। वीडियो में कोहली शर्टलेस कपड़ों में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
View this post on Instagram
उन्होंने अपने Twitter पर ट्वीट करते लिखा कि, ‘छुट्टी है फिर भी भागना तो पड़ेगा ही। दरअसल भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर कोई समझौता नहीं करते। खास बात यह है कि वह एशिया कप 2023 की खास तरीके से ट्रेनिंग कर रहे हैं। विराट कोहली क्रिकेट के मूड में वापस आ चुके हैं। वह टूर्नामेंट से पहले कमर कसते हुए नजर आ रहे हैं। कोहली वेस्टइंडीज़ दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज़ में नज़र आए थे। अब उन्हें सीधा एशिया कप 2023 में जाने का मौका मिला है। वह इस सुनहरे मौके को छोड़ना नहीं चाहते। वह इस कप को हर हाल में जीतने की तैयारी करेंगे।
Chutti hai fir bhi bhaagna toh padega 😁🏃 pic.twitter.com/BwNVLDs2O9
— Virat Kohli (@imVkohli) August 15, 2023
जानकारी के मुताबिक भारत की ओर से अभी तक एशिया कप की घोषणा नहीं की गई। बताया जा रहा है कि टूर्नामेंट में कुल 13 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 9 मैच श्रीलंका और 4 पाक में खेले जाएंगे। हालांकि भारतीय टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगी। जिसकी वह तैयारी कर रहे है। इस बार टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। जो कि देखने लायक होगा। गौरतलब है कि इससे पहले 2022 में टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला गया था, जिसमें श्रीलंका ने फाइनल में पाक को हराया था और ट्रॉफी अपने नाम की थी। खास बात यह है कि इस बार एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होगी। सूत्रों के अनुसार टीम इंडिया अपना पहला मैच 2 सितंबर को पाक के Against खेलेगी।
View this post on Instagram
विराट कोहली की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
अकसर क्रिकेटर कोहली जिम में पसीना बहाते हुए नजर आते रहते हैं। दूसरे वर्कआउट के साथ-साथ वह वेट लिफ्टिंग को भी फॉलो करते हैं। वह हमेशा स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में अपना भरोसा दिखाते हैं। दरअसल भार उठाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। इस वर्कआउट से फैट आसानी से बर्न होती है।
View this post on Instagram
जानिए Virat Kohli का क्रिकेटर सफर
बता दें कि Virat Kohli क्रिकेट की दुनिया के ऐसे खिलाड़ी है जिसे हर कोई जानता है। वह दाए हाथ से खेलने वाले सबसे होनहार क्रिकेटर है। वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। इसके अलावा सन् 2000 तीन से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मे रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की टीम के कप्तान है। इनको बचपन से ही क्रिकेट का काफी क्रेज रहा है। आज वह जिस मुकाम पर हैं, अपनी मेहनत से ही है। कोहली 2017 मे पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित भी हो चुके हैं।
View this post on Instagram
जानिए अनुष्का-विराट की शादी कब हुई?
बता दें कि दोनों कपल की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई। इस शादी में करीबी रिश्तेदार ही शामिल थे। उसके बाद भारत में दोनों ने दिल्ली और मुंबई में शानदार रिसेप्शन दी, जहां तमाम बॉलीवुड सितारें पहुंचे।