Independence Day: 77वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने ‘लाल किले’ पर फहराया तिरंगा, कहा-‘मैं अगली 15 अगस्त को फिर आऊंगा’

admin

दिल्ली (एकता: आज पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में ‘लाल किले’ की प्राचीर पर लगातार 10वीं बार तिरंगा फहराया। मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने इस दौरान देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को याद किया। उन्होंने देशवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को सुबह 7.30 बजे लाल किले से तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परंपरा के अनुसार राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने डेढ़ घंटे से ज्यादा देश को संबोधित किया। इस कार्यक्रम देश भर से 1800 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

इनमें सरपंच, किसान उत्पादक संगठन योजना से जुड़े लोग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रतिभागी, नई संसद भवन सहित सेंट्रल विस्टा परियोजना से निर्माण श्रमिक शामिल हुए। संबोधन समाप्त होने के बाद तिरंगे रंग के गुब्बारे छोड़े गए। कई लोगों ने उन्हें गिफ्ट भी दिए। पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं अगली 15 अगस्त को फिर आऊंगा’।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *