Bigg Boss OTT 2: Youtuber Elvish Yadav ने Winner का खिताब हासिल कर रचा इतिहास, चमचमाती ट्रॉफी जीती

admin

दिल्ली (एकता): Youtuber Elvish Yadav ने बिग बॉस ओटीटी 2 में विनर का खिताब हासिल कर सबको हैरान कर दिया है। बता दें कि फाइनली एल्विश चमचमाती ट्रॉफी जीतकर पहली बार इतिहास रचा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार बिग बॉस में उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से काफी नाम कमाया। सलमान खान ने जब विनर का नाम अनाउंस किया तो सब हैरान रह गए। यूट्यूबर को सलमान खान ने चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ 25 लाख का इनाम भी दिया।

खास बात यह है कि शो में एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के जरिए एंट्री की थी लेकिन जब उन्होंने शो भी अपने नाम किया तो हर कोई उनपर गर्व महसूस कर रहा था। उनकी काफी फैन-फोल्लोविंग भी है। विनर बनने के बाद यूट्यूबर ने Salman Khan की तारीफ भी की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ”मैं इस बात को एक्सेप्ट करता हूं कि मैंने उन्हें रोस्ट किया था लेकिन यह सालों पहले की बात है। आज जब मैं उनसे पहली बार मिला तो मैंने उन्हें देखा। उन्होंने मुझे दो-तीन बार गले लगाया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)


ट्रॉफी जीतकर अपने नाम किया शो 

बिग बॉस के इतिहास में अब तक किसी भी वाइल्ड-कार्ड कंटेस्टेंट ने शो नहीं जीता था। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। जिस पर सलमान खान को भी काफी खुशी हो रही है। वह ट्रॉफी अपने घर ले गए हैं। बता दें कि विनर की ट्रॉफी के लिए एल्विश और अभिषेक एक-दूसरे के खिलाफ खड़े थे। इस शो में फाइनल की रेस में पूजा भट्ट, मनीष रानी और बेबिका धुर्वे भी थे, जिनको भी एल्विश ने पछाड़ दिया। उन्होंने बीबी ओटीटी 2 की ट्रॉफी हासिल की। 25 साल के यूट्यूबर खुशी से झूमते नजर आए।

जानिए कौन है एल्विश यादव

एल्विश यादव ने हरियाणवी स्वैग से शो में सबका दिल जीता। वह शो में एकदम देसी बनकर रहे। मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान के साथ भी उन्होंने अपनी दोस्ती निभाई। एल्शिव सोशल मीडिया के किंग हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन फॉलोवर्स हैं। 25 साल के एल्विश हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले हैं, वो एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। काफी लोग उनपर जान छिड़कते हैं। उनका करियर काफी संघर्ष भरा रहा। उन्होंने काफी कम उम्र से ही यूट्यूब पर वीडियो बनाना शुरू किया था। साल 2016 में उन्हें धीरे-धीरे पॉपुलैरिटी मिलना शुरू हुई थी। हरियाणवी लैंग्वेज को लोग पसंद करते हैं। इतना ही नहीं वह बॉलीवुड सलमान खान तक को रोस्ट कर चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *