Bigg Boss OTT 2: फाइनलिस्ट अभिषेक मल्हान फिनाले से पहले ही अस्पताल में हुए भर्ती, बहन ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

admin

दिल्ली (एकता): बिग बॉस ओटीटी 2 का आज यानि 14 अगस्त को ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। लेकिन इसी बीच एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल शो के फाइनलिस्ट अभिषेक मल्हान की तबीयत बिगड़ने से उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अभिषेक अब घर के अंदर लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। फिनाले में महज कुछ घंटों का ही समय बचा है। बता दें कि फाइनल में अभिषेक का मुकाबला एल्विश यादव, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट से होने वाला है। वहीं दूसरी ओर उनकी तबीयत बिगड़ने से उनके फैंस भी परेशान हैं। वह उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

 

जानकारी के मुकाबिक इस खबर की सूचना अभिषेक की बहन प्रेरणा मल्हान ने खुद दी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से फैंस को सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के हेल्थ के बारे में बताया। प्रेरणा ने लिखा , ”अभी पता चला कि अभिषेक ठीक नहीं और शायद अस्पताल में भर्ती हैं। वह अब आप सभी के लिए परफॉर्म नहीं कर पाएगा। उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।

 

बता दें कि अभिषेक के जल्द ठीक होने की यूजर दुआ कर रहे हैं। एक ने लिखा, “जल्द ठीक हो जाओ अभिषेक मल्हान। एक यूजर ने इमोशनल होते हुए लिखा, “पता नहीं इस ट्वीट को देखने के बाद मेरी आंखों में आंसू क्यों आ गए। मैं उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।” गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी 2 में उन्होंने काफी अच्छी परफॉर्मेंस दी है। काफी लोग उनके स्पोट में हैं। फैंस को उनसे काफी उम्मीद हैं कि वह ही इसका विजेता बनेंगे। जिया शंकर के साथ उनके रिलेशनशिप और मनीषा रानी के साथ उनके प्योर बॉन्ड को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *