दिल्ली में DTC बस यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, ई-टिकट लेना भी हुआ मुश्किल

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि वन दिल्ली एप ठीक तरह से न चलने से यात्री बसों से सफर नहीं कर पा रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार यात्रियों को बसों के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। बता दें कि दिल्ली परिवहन निगम की बसों की टाइमिंग ठीक तरह से नहीं लोगों को पता चल पा रही हैं। बस की लोकेशन भी सही नहीं आ रही। इस एप के जरिए यात्रियों को ई-टिकट और दैनिक पास खरीदना भी मुश्किल हो रहा है। क्यूआर कोड खराब हो गए हैं। यात्री घंटों बसों का इंतजार करने को मजबूर हो रहे हैं।

बस डिस्प्ले बोर्ड महीनों से खराब पड़ा है और धूल फांक रहा है। जब इस संबंध में डीटीसी के अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने नाम न लेने की शर्त पर बताया कि एप में कुछ तकनीकी खराबी चल रही है। जिससे वह जल्द ठीक हो जाएगी। इस एप की काफी खासियत हैं। दरअसल वन दिल्ली एप के माध्यम से यात्री बसों की लाइव ट्रैकिंग, टिकट बुकिंग, डेली पास, फीडबैक, ईवी चार्जर्स से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। कोई भी यात्री बस रूट और बस स्टॉप की जानकारी ले सकता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *