दिल्ली (एकता): 15 अगस्त को लेकर दिल्ली में पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बता दें कि लाल किले को छावनी में तब्दील किया गया है। जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार राजधानी में आज यानि रविवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल की जा रही है। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान नेताजी सुभाष मार्ग दिल्ली गेट से छत्ता रेल तक, जीपीओ दिल्ली से छत्ता रेल, रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, एसपी मुखर्जी मार्ग एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक, चांदनी चौक फाउंटेन चौक से लाल किला, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड के लिए मार्ग पूरी तरह से बंद रहेंगे। जिसके चलते पुलिस ने कई रास्ते बंद किए हैं, वहीं उन्होंने लोगों को कई मार्गों से बचने की सलाह दी है।

आपको घर से निकलने से पहले इन मार्गो को चेक करना होगा, वरना आप मुश्किल में फंस सकते हैं। जानकारी के मुताबिक लाल किले में 10 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। खास बात यह हैै कि 15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री के रूट से लेकर लाल किले के आसपास कई किलोमीटर के दायरे पर खुफिया एजेंसियां नजर रखेंगी। ट्रैफिक बंद रहेगा। कोई भी व्यक्ति इन रास्तों से नहीं आ-जा सकेगा। दिल्ली-यूपी व दिल्ली-हरियाणा के सभी बार्डरों पर भी सख्त पहरा लगाया गया है। ताकि कोई भी परिंदा पर न मार सके।
इन रास्तों से आने से बचें
बता दें कि पुलिस ने अलग यातायात रूट तैयार किए हैं। जिन रास्तों से आपको नहीं गुजरना चाहिए वो भी बताए घए हैं। आप हेक्सागोन, इंडिया गेट कॉपरनिक्स मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू प्वाइंट, ए प्वाइंट, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, कश्मीरी गेट के बीच रिंग रोड पर जाने से बचें। घर से निकलने से पहले ही आपको मार्गो का ध्यान रखना चाहिए।

घर से निकल रहे हैं तो इन रास्तों से गुजरे
दिल्ली जाने वाले लोग अपने ठिकानों तक पहुंचने के लिए इन मार्गो से जाएं। बता दें कि आप सफदरजंग रोड, कौटिल्य मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट के वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुराना ब्रिज भी बंद रहेगा।
