दिल्ली में 15 अगस्त को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी, जानिए मेट्रो के टाइम और रूट

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में 15 अगस्त को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। राजधानी में सुरक्षा बढ़ाई गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस बार स्वतंत्रता दिवस पर नई गाइडलाइन जारी की गई है। बता दें कि लाल किले के 300 मीटर के दायरे में पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। इसके साथ ही इस दिन मेट्रो सेवाएं सुबह 05:00 बजे से शुरू होंगी। सभी लाइनों पर ट्रेनें सुबह 06:00 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।

दिल्ली एयरपोर्ट पर नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स पर कुछ घंटों के लिए रोक रहेगी। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था के कारण पार्किंग भी बंद रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं सभी स्टेशनों से सुबह 05:00 बजे से शुरू होंगी। 16 अगस्त तक दिल्ली में सख्त नियम रहेंगे। खास बात यह है कि लाल किले पर 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9वीं बार ध्वजारोहण करेंगे। लोगों के लिए ट्रैफिक रूल बनाए गए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *