पंचकुला (एकता): आजकल काफी लोग खाने-पीने के शौकीन हो गए हैं, उनमें से ज्यादातर भारतीय हैं जो कि अलग-अलग देश हो या शहर उनको खाना-पीना काफी अच्छा लगता है। बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्हें खाने या यूं कहें तो रोडसाइड फूड का बहुत शौक है। कुछ अलग-अलग फूड का स्वाद चखने के लिए दूसरे शहरों में ट्रेवल भी करते हैं। अगर किसी को हैवी ब्रेकफास्ट करना हो तो उनके लिए अमृतसरी कुलचा कैसा रहेगा। आमतौर पर हम देखते हैं कि लोग छोले-पूरी, अमृतसरी नान, कुलचा खाते हैं।

इस रेस्टोरेंट में अमृतसरी कुलचे का जानिए क्या है सीक्रेट
अगर आप भी अमृतसरी कुलचे के शौकीन हैं तो चंडीगढ़ में एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहां 1, 2,3 नहीं बल्कि पूरे 55 तरीके के अलग-अलग कुलचे आपको खाने को मिलेंगे। आपको इसका स्वाद दीवाना बना देगा। आप इन कुलचों के सामने सब कुछ भूल जाएंगे। बता दें कि इस रेस्टोरेंट का नाम है अमृतसरी ब्रदर्स। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस कुलचे का स्वाद चखने के लिए काफी लोग बाहरी इलाकों से आते हैं। यह रेस्टोरेंट काफी मशहूर है। आपको खाने में स्वाद के साथ-साथ यह कुलचा बोर भी नहीं होने देगा। एक बार खाने पर आपका यहां आने पर बार-बार मन करेगा।

100 रुपए से लेकर 200 तक प्लेट होती है स्टार्ट
खास बात यह है कि यहां 100 रुपए से लेकर 200 रुपए तक कुलचे की प्लेट तैयार होती है, जिनमें आलू कुलचा, न्यूट्री टिक्का मसाला कुलचा, स्पेशल सीटी वाला कुलचा, चीज़ कुलचा, जंबो कुलचा, आलू गोबी कुलचा, भूजिया कुलचा, मैथी मटर कुलचा, आलू गोबी चूर-चूर कुलचा, पनीर गार्लिक चूर-चूर, गोबी गार्लिक चूर-चूर कुलचा आदि सहित कई वैरायटी शामिल हैं। हर कुलचे की प्लेट के अपने-अपने दाम हैं। अमृतसरी ब्रदर्स रेस्टोरेंट की शुरूआत साल 2010 में की थी। इसकी ब्रांच आपको चंडीगढ़ के सेक्टर- 9, C, पंचकूला के सेक्टर- 4 और अमृतसर में मिलेगी। काफी लोग फोन या मैसेज करके ऑर्डर तैयार करवाते हैं। कुछ लोग बिना प्याज और लहसुन के फूड खाना पंसद करते हैं यहां हर तरफ के कुलचे तैयार किए जाते हैं।
