दिल्ली में आज बारिश से मौसम खुशगवार, 2 दिन का येलो अलर्ट जारी

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में फिर से मौसम का मिजाज बदला। लोगों को बारिश के चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मौसम विभाग ने 2 दिन बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि राजधानी में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

बता दें कि गुरुवार को भी बारिश हुई थी। जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया था, लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किल हो रही थी। वहीं रविवार और सोमवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बाद नोएडा में कई जगह पर जाम लगा है। बता दें कि नोएडा- दिल्ली लिंक रोड पर भी काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस ने इसे हटवाकर ट्रैफिक बहाल करवाया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *